नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में माना कि उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर पागल कहा था, क्योंकि उन्हें लगा कि लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ इस्त्राइल की कार्रवाई ईरान के साथ शांति वार्ता में बाधा बन रही है। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके और नेतन्याहू के रिश्ते मजबूत हैं और दोनों युद्धकालीन नेता होने के कारण एक-दूसरे के साथ अच्छा तालमेल रखते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर पागल कहा था, क्योंकि उन्हें लगा कि इस्राइल का हिजबुल्ला के खिलाफ लेबनान में चल रहा युद्ध ईरान के साथ शांति वार्ता को रोक रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस वजह से वह थोड़े नाराज थे, लेकिन फिर भी उनके नेतन्याहू के साथ संबंध ठीक हैं। हालांकि, तनाव को स्वीकार करते हुए भी ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू के साथ उनका रिश्ता मजबूत है और दोनों के बीच अच्छा तालमेल है, क्योंकि दोनों युद्धकालीन नेता हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, हमने बहुत अच्छा काम साथ किया है ।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर कहा:
ट्रंप ने कहा कि वह इस संघर्ष के खत्म होने की समय-सीमा को लेकर निश्चित नहीं हैं और उन्होंने संकेत दिया कि हो सकता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य सात सितंबर (लेबर डे) तक बंद रहे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि ईरान परमाणु हथियार की दिशा में किसी भी प्रयास को रोके और यह मार्ग तेल और गैस आपूर्ति के लिए फिर से खोला जाए।ट्रंप ने कहा, मुझे नहीं पता। लेकिन मुझे लगता है कि लेबर डे तक बंद रह सकता है। हालांकि, यह संभावना कम है। मुझे लगता है कि यह जल्द ही सुलझ जाएगा।




