कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने 190 KG वजन उठाकर जीता गोल्ड

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम):मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। उन्होंने विमेंस 48केजी वेटलिफ्टिंग कॉम्पटीशन में 190 केजी (85 केजी मैच + 105 केजी क्लीन एंड जर्क) उठाते हुए मेडल अपने नाम किया। भारत के अब 3 मेडल (1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) हो गए हैं। इससे पहले रविवार को ऋषिकांत सिंह ने मेंस 60 केजी वर्ग में सिल्वर और शुक्रवार को झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत अब मेडल टैली सातवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 12 गोल्ड सहित 24 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है। यह ऋषिकांत का दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स है। इससे पहले उन्होंने बर्मिंघम 2022 में 55केजी वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। ग्लासगो में वह पहली बार 60केजी वर्ग में उतरे। तब उन्हें मेडल नहीं मिला था। वे मौजूदा कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के चैंपियन भी हैं।