नई पीढ़ी सवाल पूछती है, हमें उनसे बातचीत करनी होगीः मोहन भागवत

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज की नई पीढ़ी आदेश नहीं संवाद चाहती है। उन्होंने स्कूली किताबों में हिंदू देवी-देवताओं की जानकारी शामिल करने पर जोर दिया ताकि बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया जा सके। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आज की युवा पीढ़ी हर चीज में तर्क खोजती है और वह आदेश के बजाय संवाद में विश्वास रखती है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूली किताबों में हिंदू देवी-देवताओं के बारे में जानकारी शामिल की जानी चाहिए, ताकि बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया जा सके। भागवत विश्व मांगल्य सभा कार्यक्रम में समकालीन मातृत्व विषय पर सत्र को संबोधित कर रहे थे। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि खासकर विदेशों में रहने वाले बच्चे अक्सर सवाल पूछते हैं कि भगवान का चेहरा बंदर या हाथी का क्यों है? जब वे घर आकर ये सवाल करते हैं, तो अक्सर माता-पिता को भी इसका जवाब नहीं पता होता। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन विषयों को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा होना चाहिए।