बॉर्डर पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने की तैयारी, सांचू पोस्ट पर पहुंचकर याद किया 1964 का युद्ध

0

बीकानेर (मध्य स्वर्णिम): केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बीकानेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित ऐतिहासिक सांचू पोस्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से मुलाकात की और अगले 6 महीने में बॉर्डर पर ड्रोन रोधी संयंत्र लगाने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री शाह ने जोर दिया कि भारतीय जमीन पर उतरने वाले ड्रोनों को कौन रिसीव करता है और उनके मटेरियल का उपयोग कौन करता है, इस पर पैनी नजर रखनी होगी और इसतरह के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री शाह राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ हेलिकॉप्टर से सांचू पोस्ट पहुंचे, जहां उन्होंने करीब डेढ़ घंटा का समय बिताया। उन्होंने भीषण गर्मी में तैनात जवानों से उनके अनुभव सुने, सीमा गतिविधियों पर चर्चा की और उनके साथ ही पारंपरिक नाश्ता भी किया। केंद्रीय मंत्री शाह ने दूरबीन से पाकिस्तानी सरहद और जीरो पॉइंट वाले इलाके का मुआयना किया। यह पहली बार है कि किसी केंद्रीय गृहमंत्री ने ऐतिहासिक चौकी का दौरा कर जवानों से सीधे मुलाकात की है, जिस सांचू पोस्ट ने दो बड़ी जंगों को देखा है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने सांचू पोस्ट के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह चौकी 1964 के भारत-पाक युद्ध की गवाह रही है ।