मप्र में 16 जून के बीच दस्तक देगा मॉनसून

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): देश में मॉनसून समय से पहले दस्तक दे रहा है। अल नीनो के प्रभाव के बावजूद मॉनसून की एंट्री समय से पहले हो रही है। अगले 48 घंटों के अंदर मॉनसून केरल में एंट्री ले सकता है। इसी के साथ लोगों के मन में सवाल आने लगे हैं कि क्या मध्य प्रदेश में समय से पहले पहुंचेगा मॉनसून आमतौर पर केरल पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश में मॉनसून 14-15 दिनों बाद पहुंचता है। मॉनसून के आगे बढने के लिए पूरी तरह से अनुकूल माहौल है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 26 मई को केरल में मॉनसून की एंट्री हो सकती है इसमें 4 दिन मॉडल एरर माना जाता है। यानी मॉनसून आने की तारीख और मॉनसून पहुंचने की असल स्थिति में भिन्नता भी हो सकती है।

केरल के 6 जिलों में अलर्ट जारी:
वहीं, मौसम विभाग ने केरल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है । यहां भारी बारिश के साथ मॉनूसन एंट्री कर सकता है। स्कायमेट के मुताबिक कि मॉनसून के आगमन की पुष्टि करने का एक पैमाना है । उदाहरण के तौर पर, केरल में कुल 16 स्टेशन बनाए गए हैं, जो बारिश रिकॉर्ड करते हैं ।