नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट गुरुवार को केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार होने से बची, जब उसका पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। घटना को विमानन भाषा में टेल स्ट्राइक कहते है। हालांकि, फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उतारा गया और विमान में सवार सभी 181 यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें विमान के पिछले हिस्से पर खरोंच के निशान साफ दिख सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह हादसा लैंडिंग से ठीक पहले हुआ जब विमान वेक टर्बुलेंस की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि यह वेक टर्बुलेंस पास में ही उड़ान भर रहे एक वाइड – बॉडी विमान के कारण उत्पन्न हुई थी, जिससे एअर इंडिया फ्लाइट का संतुलन बिगड़ गया । लेकिन पायलट को संभावित खतरे का अंदेशा होने पर नियमों के तहत गो-अराउंड करने का फैसला किया। गो-अराउंड का मतलब है कि पायलट लैंडिंग टालकर विमान को वापस हवा में ले जाता है, ताकि स्थिति सामान्य होने पर सुरक्षित लैंडिंग का दूसरा प्रयास हो सके इस प्रक्रिया के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से छू गया । घटना के तुरंत बाद, विमान को गहन जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है ।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




