गाली-गलौज कमजोरों का हथियार: गोयल, पीएम मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर बोले केंद्रीय मंत्री

0

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम मोदी को निशाना बनाकर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता के बयान और भाषण उनकी हताशा को दर्शाते हैं। जनता बार-बार उन्हें नकार रही है। पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है दूसरी तरफ नकारात्मक सोच वाले राहुल गांधी अपने बयानों और भाषणों में बार-बार अपना यही स्वभाव और चरित्र दिखा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया।न्यूज एजेंसी से बात करते हुए गोयल ने कहा कि यह एक अलग बात है कि भारत की जनता उन्हें एक के बाद एक नकार रही है। उनकी हताशा और खुद से पैदा की गई भावनाएं और जिस तरह से उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, वह स्पष्ट है। राहुल गांधी की ओर से राजनीतिक हमलों में देशद्रोह शब्द के प्रयोग पर सवाल उठाते हुए मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया।पीयूष गोयल ने कहा कि क्या वैश्विक मंच पर भारतीय ध्वज का सम्मान करना देशद्रोह माना जाता है, या विदेशों में भारतीय ध्वज का अपमान करना देशद्रोह है। क्या आतंकवाद की कमर तोडऩा, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना देशद्रोह माना जाता है।