मद्रास हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): मद्रास हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है कि क्या तमिलागा वेत्री कड़गम ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान वोट मांगने के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया था। यह मामला मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी से जुड़ी एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया । जस्टिस जीआर स्वामीनाथन और जस्टिस वी. लक्ष्मीनारायणन की बेंच ने सुनवाई के दौरान पूछा कि क्या भ्रष्ट आचरण के मामलों में किसी राजनीतिक दल को भी अयोग्य घोषित किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि उम्मीदवार को तो अयोग्य ठहराया जा सकता है, लेकिन क्या किसी पार्टी पर भी ऐसी कार्रवाई संभव है । याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि यह मामला ‘वोट के बदले पैसे’ और बच्चों का इस्तेमाल कर और बच्चों का इस्तेमाल कर वोट मांगने से जुड़ा है। उन्होंने दावा किया कि टीवीके ने चुनाव प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल किया । याचिकाकर्ता ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद भी विजय ने अपने संबोधन में बच्चों का धन्यवाद किया था। कोर्ट ने कहा कि मामला गंभीर है और इसकी जांच गंभीर है और इसकी जांच जरूरी है । इसके बाद चुनाव आयोग के वकील को निर्देश दिया गया कि वह इस मामले में आयोग से निर्देश लेकर जवाब पेश करें यह जनहित याचिका अधिवक्ता वासुकी ने दायर की है। इसमें टीवीके के साथ-साथ डीएमके और एआईएडीएमके पर भी चुनाव में भ्रष्ट आचरण और वोट के बदले पैसे बांटने के आरोप लगाए गए हैं। याचिका में कहा गया है कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने और चुनाव प्रचार के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया गया याचिकाकर्ता ने 21 अप्रैल को चेन्नई के वायएमसीए ग्राउंड में हुई विजय की एक सभा का जिक्र किया।