भोपाल (मध्य स्वर्णिम): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में प्रदेश प्रवक्ता के दायित्व पर काम करने वाले कल्पेश ठाकुर ने मध्यस्वर्णिम ऑफिस का दौरा किया और संपादकीय टीम के साथ अपने विचार साझा किए। नई टीम में जगह मिलने पर कल्पेश ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल में प्रति आभार प्रकट करते हुए नि न बिंदुओ पर विशेष चर्चा की-
प्र. राजनीति में आपका आगमन कैसे हुआ ?
उ. मुझे छात्र जीवन से ही राजनीति में विशेष रूचि रही है। राष्ट्र प्रथम की भावना और संघ की नीति का मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव रहा है। मैंने बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा रहा हूं। अभी भी मैं संघ के सभी कार्यक्रमों में प्रमुखता से भागेदारी करता हूं ।
प्र. राजनीति में आप किस नेता को अपना आदर्श मानते हैं?
उ.मैंने जब से सक्रिय राजनीति में कदम रखा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने मुझे प्रभावित किया है । आप यह कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे आदर्श है । इनके अलावा भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष नितिन नबीन भी एक युवा नेता के तौर पर उन्हें पसंद करता हूं। मुझे उनके साथ भी काम करने का मौका मिला है ।
प्र. भाजपा में आप अभी तक किन-किन दायित्वों पर रहे हैं?
उ. जैसा कि मैंने बताया कि बाल्यकाल से ही राजनीति में मेरी रूचि रही है। मेरी शुरूआत वर्ष 2008 में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर हुई । इसके बाद 2011 से 2017 तक भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की टीम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर भी काम करने का मौका मिला। उनके नेतृत्व में निकाली गई राष्ट्रीय एकता यात्रा में भी शामिल हुआ था । तब मुझे जमू काश्मीर राज्य में पुलिस के विरोध का सामना करना पड़ा तब 30 के लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की और हमें जेल में बंद कर दिया था। इसके बाद भाजपा संगठन ने मुझे चुनाव प्रबंधन के कार्य सौंपे। मुझे मध्यप्रदेश के 2013 के विधानसभा चुनाव में भी प्रबंधन का काम करने का मौका मिला। इसके अलावा गुजरात, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा जैसे राज्यों में भी काम करने का मौका मुझे पार्टी ने दिया है।
प्र. राष्ट्रीय राजनीति से प्रदेश की राजनीति में आने की मुख्य वजह क्या है ?
उ. मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा मैं भारतीय जनता पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता हूं। हम पार्टी में पद की चिंता किए बगैर काम करते हैं। पार्टी स्वयं अपने कार्यकताओं के कार्यो का निरंतर आंकलन करती है । उसी के आधार पर भूमिका तय करती है । पहले पार्टी ने मुझे राष्ट्र स्तर पर काम करने का मौका दिया अब पार्टी ने मुझे प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व दिया है।
प्र. भविष्य की राजनीति में आप अपने आप को किस मुकाम पर देखते हैं?
उ. निष्काम भाव से भारतीय जनता पार्टी के विस्तार और पार्टी की रीति नीति को समाज के निचले पायदान तक लेकर जाना ही मेरा मु य उद्देश्य है। जैसा मैंने बताया कि राष्ट्र प्रथम के भाव से काम करता हूं। आगे करता रहूंगा। जनमानस का उत्थान और जनकल्याण ही मेरा ध्येय है ।




