भोपाल (मध्य स्वर्णिम): केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों पर आधारित पुस्तक ‘अपनापन’ की घोषणा की है । इस किताब में उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व, कार्यशैली, संगठन क्षमता और राष्ट्रसेवा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह किताब केवल राजनीतिक घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि उन अनुभवों की कहानी है जिन्हें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करते हुए करीब से महसूस किया । हुए करीब से महसूस किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी और नरेंद्र मोदी की यात्रा 1991 की एकता यात्रा से शुरू हुई थी। उस समय नरेंद्र मोदी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे । शिवराज ने बताया कि मोदी जी ने उस यात्रा को केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रहने दिया, बल्कि उसे राष्ट्रीय चेतना का अभियान बना दिया । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सबसे बड़ी ताकत संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से जुड़े रहना और बड़े फैसलों को स्पष्ट सोच के साथ लागू करना है। शिवराज ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों, किसानों, महिलाओं और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को बहुत करीब से समझते हैं ।




