जून में मप्र आएंगे राहुल, प्रदेश से लेकर पंचायत इकाई स्तर के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जून में उज्जैन में आयोजित होने वाले संभागीय सम्मेलन में भाग लेंगे। वह यहां प्रदेश से लेकर पंचायत इकाई स्तर के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। वहीं, आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों के साथ भी बैठक करेंगे राहुल गांधी का जून में प्रदेश का तीसरा दौरा होगा। इसके पहले वह 17 जनवरी 2026 को इंदौर में दूषित जल से लोगों की मौत पर भागीरथपुरा आए थे । वहीं, 24 फरवरी 2026 को भोपाल में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था। सूत्रों का कहना है कि केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना के कारण विस्थापित हो रहे आदिवासियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में भी राहुल गांधी शामिल हो सकते हैं । संभागीय सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस, सांसद, पूर्व सांसद, क्षेत्रीय विधायक और पूर्व विधायक से लेकर पंचायत स्तरीय इकाई के पदाधिकारी बुलाए जाएंगे। वहीं, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक भी राहुल गांधी की उपस्थिति में होगी, इसमें आगामी चुनाव की तैयारियों पर बात होगी ।