कपास पर ड्यूटी खत्म करने का प्रयास, उद्योगपतियों के साथ संवाद में मुख्यमंत्री ने दिलाया भरोसा

0

बुरहानपुर (मध्य स्वर्णिम): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों के साथ संवाद में कहा है कि हमारी सरकार हर परस्थिति में उद्योगपतियों के साथ खड़ी है । उन्होंने यह भी कहा कि कपास पर ड्यूटी खत्म करने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है । मोहन यादव ने कहा कि हमारे उद्यमी फिनिक्स पक्षी की तरह हैं । जिस तरह फिनिक्स पक्षी मरने के बाद फिर जिंदा होकर ऊंची उड़ान भरता है, वैसे ही हमारे उद्योगपति भी संघर्ष – चुनौतियों का सामना कर नई उड़ान भरते हैं। मेरा मानना है कि अब ये उड़ान और ऊंची जाएगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि साल 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश ने इंडिया से भारत बनने की ऊंची छलांग लगाई है । विश्व के सामने भारत आर्थिक ताकत बनकर उभरा है। आज दुनिया के किसी भी देश की उन्नति में अगर किसी का योगदान है तो वह आप और हम में से किसी भारतीय का ही है । यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है । भारत के लोग उद्यमिता-स्वावलंबिता- रोजगारपरक – बेहतर जीवन पद्धति के आधार पर चलते हैं । उन्होंने कहा कि यह सब एक फिनिक्स पक्षी की तरह है, जो कभी मरता नहीं । जैसे फिनिक्स पक्षी मरने के बाद फिर जिंदा होकर ऊंची उड़ान भरता है, वैसे ही हमारे उद्योगपति भी संघर्ष- चुनौतियों का सामना कर नई उड़ान भरते हैं । मेरा मानना है कि अब ये उड़ान और ऊंची जाएगी।