वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, डोनाल्ड ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, चश्मदीद बोले-7 राउंड फायरिंग हुई

0

वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। शनिवार शाम के इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बड़े अफसर मौजूद थे। हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की। ट्रम्प और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे । ट्रम्प ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। पहले खबर आई थी कि हमलावर को मार गिराया गया। हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा- अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ । सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई। सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम किया । जिस अफसर को गोली लगी, वह सुरक्षित है। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी । हमलावर के पास पावरफुल गन थी ।

पीएम मोदी ने की हमले की निंदा:
वॉशिंगटन की घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि यह जानकर बड़ी राहत मिली है कि राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस सुरक्षा घटना के बाद पूरी तरह सकुशल हैं। प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर सुरक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी जीवंत लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए ।