नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): भारत ने अमेरिका-ईरान युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर से बहुत बड़ी सीख ली है। इन दोनों घटनाओं ने दिखाया कि लड़ाई के समय हथियारों की मौजूदगी और उनकी ताकत कितनी जरूरी होती है। इसी वजह से रक्षा मंत्रालय ने अब वायु सेना को और मजबूत करने का फैसला किया है। रक्षा मंत्रालय स्वदेशी 1000 किलो के हवाई बम खरीदने की तैयारी में जुट गया है। ये बम अमेरिका के एमके-84 बम जैसा ही होगा, जो 2000 पाउंड यानी करीब 907 किलो विस्फोटक ले जा सकते हैं। इसका मतलब है कि ये बम दुश्मन के बड़े-बड़े टारगेट को पूरी तरह बर्बाद कर सकते है। अब भारत खुद इन बमों को बनाएगा ताकि विदेश से खरीदने की जरूरत कम हो जाए और वायु सेना हमेशा तैयार रहे। रक्षा मंत्रालय ने इन स्वदेशी बमों की खरीद के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट यानी ईओसी जारी किया है। इसके तहत 600 इसतरह के 1000 किलो के हवाई बम बनाए और खरीदे जाएंगे। इनके साथ टेल यूनिट यानी पूंछ वाला हिस्सा और दूसरे जरूरी उपकरण भी शामिल रहने वाले है। यह पूरा प्रोजेक्ट बाय इंडियन कैटेगरी में चलेगा यानी सब कुछ भारत में ही तैयार होगा। इससे भारतीय कंपनियां आगे बढ़ेंगी और देश की रक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




