मूंग खरीदी पर सरकार का रुख स्पष्ट नहीं, किसान चिंतित

0

भोपाल: मप्र के किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल की खरीदी को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, जिससे किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। किसानों का मानना है कि यदि मूंग की उपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर नहीं होती है, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। उन्हें आशंका है कि मंडियों में व्यापारी मनमाने तरीके से कम दामों पर मूंग खरीदेंगे, जिससे लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। किसानों ने बताया कि मूंग की फसल में प्रति एकड़ 10 से 15 हजार रुपये की लागत आती है। समर्थन मूल्य पर कम से कम 8700 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलता है, लेकिन यदि सरकार खरीद नहीं करती है, तो व्यापारी इसे मात्र तीन से चार हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदेंगे।