भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पुत्री शोक

0

बैतूल/भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल की सुपुत्री सुश्रीसुरभि खण्डेलवाल का बुधवार को दुखद निधन हो गया। वे एक स्पेशल चाइल्ड थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वर्गीय सुसुरभि खण्डेलवाल की अंतिम यात्रा उनके निज निवास बैतूल गंज से प्रारंभ होकर कोठी बाजार स्थित मोक्षधाम पहुंची, जहां विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुसुरभि खण्डेलवाल के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया एवं वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता सहित आमजनों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित पार्टी के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व ने सुसुरभि खण्डेलवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बीमारी के कारण उनका असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।