सावधान! गर्मी ने अपनी गर्मी दिखानी शुरू कर दी

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्य प्रदेश में मार्च में ही सूर्य ने अपनी गर्माहट का एहसास दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च महीने में कई जिले खौलने लगे हैं। मध्य प्रदेश के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 मार्च को भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगे। इसकी वजह से धरती तपने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रह रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा है। अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं है। भोपाल, इंदौर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रहे हैं। यह 1.9 से 2.7 डिग्री सेल्सियस तक है। वहीं, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक तापमान रहे हैं। इन जगहों पर 3.1 से 4.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहा है। इसके साथ ही अधिकांश जगहों पर सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहे हैं। कटनी जिले के करौंदी और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में सबसे कम 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा है। वहीं, सागर में सबसे अधिक 19.8 डिग्री सेल्सियस और सीधी में 19.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। इसके साथ ही नीमच मरुखेड़ा में 19.3, सिवनी में 19.2 और खरगोन में 18.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रही है। इस बीच जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 में प्रदेश की जल संपदा को सहेजने और नगरीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सुदृढ़ रणनीति तैयार की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार इस कार्य योजना का मुख्य ध्येय नगरीय निकायों में पारंपरिक जल स्त्रोतों का पुनरुद्धार करना और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखते हुए नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

रतलाम सर्वाधिक गर्म:
मध्य प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी रतलाम में पड़ रही है। रतलाम में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके बाद तालुन बड़वानी में 38.3, धार में 38.2, नर्मदापुरम में 38.1 और मंदसौर में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। सबसे कम अधिकतम तापमान पचमढ़ी में 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।