महीने भर के एकांतवास में बागेश्वर बाबा

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया के संपर्क से दूर रहेंगे। वे किसी भी नेटवर्क में नहीं रहेंगे। न धाम पर रहेंगे, न कथा करेंगे और न ही दिव्य दरबार लगेगा। इतना ही नहीं वे मोबाइल-टीवी, इंटरव्यू से भी गायब रहेंगे। इस दौरान वे किसी के संपर्क में भी नहीं होंगे। वे आगामी मई के महीने में बागेश्वरधाम और एमपी से दूर उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों पर जाएंगे और एकांतवास में साधना करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री हर तरह के संपर्क से कटकर ईश्वर भक्ति और साधना में लीन रहेंगे। बीते दिनों उन्होंने खुद अपनी इस गुप्त साधना को लेकर जानकारी दी थी।धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वरधाम में बीते दिनों अपने कार्यक्रम को लेकर जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि जो पा लिया है, उसे साधने के लिए साधना जरूरी है। उन्हें अपने गुरु से आज्ञा और प्रेरणा मिली है। वे आगामी मई के महीने में उत्तराखंड जा रहे हैं। वहां बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों में वे साधना करेंगे। इस दौरान वे हर तरह के संपर्क से कटे रहेंगे। किसी से मेल-मुलाकात नहीं होगी। न ही फोन पर संपर्क में रहेंगे।