भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के कोलार रोड स्थित डीडीएक्स प्लाजा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आधारित प्रेरणादायी फिल्म ‘शतक’ के प्रदर्शन को देखा। फिल्म को देखने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 1925 में पहले सरसंघचालक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी ने भारत के आजाद होने से पहले ही कल्पना कर ली थी कि आजाद भारत का स्वरूप कैसा हो। वह वर्ष 1925 में ही कल्पना कर ली थी कि भारत की गुलामी का समय बहुत जल्दी जाने वाला है और भारत आजाद होने वाला है। आजाद भारत को एक सशक्त और शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने के लिए डॉ. हेडगेवार जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। वर्ष 1925 में भारत के वर्तमान स्वरूप का आकार देने का प्रयास था। राष्ट्र विचार के भाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस फिल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। झमध्यप्रदेश के साथ कई राज्य इस फिल्म को टैक्स फ्री कर चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने के लिए की गई। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार अपने जीवनकाल में पं. मदनमोहन मालवीय, महात्मा गांधी सहित कई लोगों के संपर्क में रहे। हेडगेवार जी स्वयं क्रांतिकारी थे।
हर क्षेत्र में कार्य कर रहे देशप्रेम से ओतप्रोत संगठन:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश प्रेम से ओतप्रोत संगठन है। साहित्य, चिकित्सा, मजदूर, किसान, विद्यार्थियों सहित अनेक क्षेत्रों के लिए अलग- अलग संगठन बनाकर संघ देश को उसके परम वैभव पर पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। एआई से जो फिल्म बनी है, उसकी मैं बधाई देता हूं। हमारे प्रदेश में इसको हमने टैक्स फ्री भी किया है। यह फिल्म कई लोगों को सीखने के साथ अच्छे विषयों को लाने की परंपरा की शुरूआत है। मैंने फिल्म को देखा है। हम सभी लोगों को फिल्म देखने के लिए प्रेरित करेंगे।




