रंगो के त्यौहार होली पर बच कर रहे सायबर ठगो के रंगीन जाल से

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): रंगो के त्यौहार होली को लेकर सोशल मीडिया का प्रयोग काफी सावधानी से करें। आपकी जरा सी लापरवाही से जहाँ आप कानूनी कार्यवाही का शिकार हो सकते है, वहीं साइबर ठगोरो ने भी आपको अपना शिकार बनाकर आपकी रकम उड़ाने का नया प्लान तैयार किया हुआ है। होली पर्व पर साइबर फॉड और सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल से लोगो को बचाने के लिये सायबर क्राइम द्वारा एडवायजरी जारी कर अपराध संबंधित आवश्यक सावधानियां बताई गई है। जारी एडवायजरी में कहा गया है की सोशल मीडिया पर सभी युजर की यह जिम्मेदारी है, की वह त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट न बनाये, न ही किसी ग्रुप-व्यक्ति को शेयर करें। साथ कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर दिखे तो इसकी सूचना सायबर पुलिस या नजदीकी थाने को तुरंत दे। होली से जुड़े किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक एडिटेड कंटेंट फोटो, वीडियो, भ्रामक पोस्ट को शेयर करना या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उसे सर्कुलेट फॉरवर्ड करना अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ अपराधिक मामला कायम कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

फर्जी ऑफर और लिंक से बचे:
त्यौहार के अवसर पर सोशल मीडिया, ईमेल या मैसेज पर मिलने वाले होली ऑफर या गिफ्ट लिंक पर क्लिक न करें। अनजान वेबसाइटों से कोई भी ऐप या फाइल डाउनलोड न करें।

डिजिटल पेमेंट में सावधानी बरतें:
यूपीआई और क्यूआर कोड या पेमेंट लिंक केवल विश्वसनीय स्रोत से ही इस्तेमाल करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, पिन या पासवर्ड शेयर न करें। भोपाल पुलिस ने आमजन को होली की खुशियाँ सुरक्षित रखें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। का संदेश देते हुए अपनी की है की किसी भी तरह की सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें अथवा वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।