श्रीलंका ने पाकिस्तान का सेमीफाइनल का मार्ग रोका

0

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। टीम को टॉप- 4 में पहुंचने के लिए 213 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था। लेकिन, श्रीलंकाई टीम ने 16वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ पाकिस्तानी टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई और न्यूजीलैंड की टीम टॉप-4 में पहुंच गई। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान (100 रन) ने शतक लगाया। जबकि फखर जमान (84 रन) ने फिफ्टी बनाई। दोनों के बीच रिकॉर्ड 176 रन की साझेदारी हुई। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट झटके। दो विकेट दसुन शनाका को मिले। दुष्मंथा चमीरा के हिस्से एक विकेट आया। श्रीलंकाई टीम ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। पवन रत्नायके और कप्तान दसुन शनाका क्रीज पर हैं। जनिथ लियानागे 5, कामिंडु मेंडिस 3 रन, चरिथ असलंका 25, कामिल मिशारा 26 और पथुम निसंका 3 रन बनाकर आउट हुए। अबरार अहमद 3 विकेट ले चुके हैं।