ईरान ने आठ देशों में मौजूद अमेरिकी बेस पर किये ताबड़तोड़ हमले

0

तेल अवीव: इजरायली और अमेरिकी हमलों का ईरान ने बड़ा बदला लिया है। ईरान ने शनिवार दोपहर करीब आठ देशों में मौजूद अमेरिकी बेस पर ताबड़तोड़ हमले किए है। इसमें बहरीन के नेवल बेस, कतर, यूएई, सऊदी अरब, इजरायल, कुवैत, दुबई शामिल हैं। इन हमलों के बाद बहरीन ने कहा है कि अमेरिकी नेवी के पांचवें फ्लीट के हेडक्वार्टर को मिसाइल हमल किए गए है। वहीं कतर में भी धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। हालांकि, किसी भी नुकसान की तुरंत कोई खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अबू धाबी में भी जोरदार धमाका हुआ है। दुबई में भी धमाकों की आवाज सुनी गई। ईरान ने खतरनाक मिसाइलों से अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है। मिडिल ईस्ट में कई देशों में अमेरिकी मिलिट्री ने अपने बेस बनाए हुए हैं, जहां पर बड़ी संख्या में सैनिकों और हथियारों की तैनाती है। इसके पहले, अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को पूरे ईरान में टारगेट कर बड़ा हमला किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी लोगों से अपनी सरकार पर कब्जा करने की अपील की। पहला हमला तेहरान के डाउनटाउन में 86 साल के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के घर के कंपाउंड को टारगेट कर किया गया। यह तुरंत साफ नहीं था कि वह उस समय वहां थे या नहीं। ट्रंप ने वीडियो में कहा, बीते 47 सालों से, ईरानी शासन अमेरिका को मौत का नारा लगा रहा है और खून-खराबे और बड़े पैमाने पर हत्या का एक कभी न खत्म होने वाला कैंपेन चलाया है, जिसमें यूनाइटेड स्टेट्स, हमारे सैनिकों और कई, कई देशों के बेगुनाह लोगों को टारगेट किया है। उन्होंने ईरानियों से हमलों के दौरान कवर लेने की अपील की, लेकिन फिर कहा कि जब हम खत्म कर लें, तब अपनी सरकार पर कब्जा कर लें। यह आपकी होगी।


ईरान पर हुए हमले से भारत चिंतित, बातचीत से सुलझाया जाए मुद्दा:

विदेश मंत्रालय नई दिल्ली। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग पर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और संवाद के जरिए मुद्दे सुलझाने और सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान किए जाने का आह्वान किया है। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग पर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और संवाद के जरिए मुद्दे सुलझाने और सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान किए जाने का आह्वान किया है। मध्य-पूर्व में जारी घटनाओं पर बयान जारी करते हुए विदेश मंत्रालय ने अपनी चिंता जाहिर की। बयान में कहा गया, भारत ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों से बेहद चिंतित है। हम सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव को रोककर नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं। तनाव कम करने और मूल मुद्दों को सुलझाने के लिए संवाद और कूटनीति का सहारा लिया जाना चाहिए। सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।