भारत-फ्रांस के बीच हैमर मिसाइल को लेकर बड़ी डील

0

मुंबई (मध्य स्वर्णिम): भारत और फ्रांस के बीच हैमर मिसाइल को लेकर समझौता हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच मंगलवार को मुंबई में हुई बातचीत के बाद इसकी घोषणा की गई। देश की कारोबारी राजधानी मुंबई से आई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की तस्वीरों ने दोनों देशों के बीच की गहरी दोस्ती को साफ बयां कर दिया है। तस्वीरों में दोनों नेता बेहद गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते और एक-दूसरे का अभिवादन करते दिख रहे हैं, जो केवल कूटनीति नहीं बल्कि एक मजबूत व्यक्तिगत तालमेल को दिखाता है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात के दौरान दोनों के चेहरों पर बड़ी मुस्कान और एक-दूसरे के प्रति सम्मान साफ दिखाई दिया, जो द्विपक्षीय वार्ता के सकारात्मक माहौल को दिखाता है। इसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। पीएम मोदी ने कहा, भारत और फ्रांस के बीच कोई बाउंड्री नहीं है। हमारे रिश्ते समंदर से गहरे और पहाड़ से ऊंचे हैं। हमारे बीच हो रहा फी ट्रेड समझौता ऐतिहासिक है। मैक्रों के साथ मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा, वर्ष 2026 भारत और यूरोप के संबंधों में एक टर्निंग पॉइंट है।

3.25 लाख करोड़ की डील संभव:
यूरोपीय यूनियन, अमेरिका के साथ डील के बाद पूरी दुनिया की नजर भारत की फांस के साथ होने वाली डील पर है। इसके बाद द्विपक्षीय मुलाकात बेहद अहम रहने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, भारत-फ्रांस के बीच 3.25 लाख करोड की डील हो सकती है। कीमत के हिसाब से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य डील मानी जा रही है। भारत को फांस से 114 राफेल फाइटर जेट मिलने वाले हैं।