नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): दिल्ली सरकार राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को हरित बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि रविवार को 500 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़क पर उतारी जाएंगी। जिससे दिल्ली देश में ई- बसों की सबसे बड़ी फ्लीट वाला शहर बन जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, रविवार को 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली में ई-बसों की कुल संख्या बढ़कर 4,000 हो जाएगी। दिल्ली सरकार ने आने वाले समय के लिए 11,000 इलेक्ट्रिक बसों का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो वर्षों में राजधानी के हर हिस्से तक ई-बस सेवा पहुंचाई जाएगी। ताकि लोगों को स्वच्छ और किफायती सार्वजनिक परिवहन मिल सके।




