नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): IPS देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का डायरेक्टर जनरल (DG) नियुक्त किया गया है. वो 1995 बैच के IPS अधिकारी हैं. तिहाड़ जेल के डीजी बनाए जाने से पहले देवेश चंद्र श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस में भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। देवेश चंद्र श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच का चीफ बनाया गया था। उससे पहले वह पहले मिजोरम में डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर काम कर चुके हैं। देवेश चंद्र श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ ज़िले के कोलघाट गांव के रहने वाले हैं. जब 2022 में उन्हें मिज़ोरम राज्य का ष्ठत्रक्कनियुक्त किया गया था तो उनके गांव के लोग बहुत खुश हुए और उन्होंने इस मौके का जश्न भी मनाया था। वे खुश थे कि उनके गांव के एक लड़के ने इतनी ऊंची पोस्ट हासिल की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग में स्पेशल कमिश्नर के तौर पर भी काम किया है. वह 1995 बैच के IPS (इंडियन पुलिस सर्विस) ऑफिसर हैं। इससे पहले, वह दिल्ली पुलिस में जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ), लाइसेंसिंग और इंटेलिजेंस ब्यूरो डिपार्टमेंट और ONGC (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड) में डेपुटेशन पर भी थे।




