नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को भी संसद में सियासी घमासान थमता नजर नहीं आया। लोकसभा में नारेबाजी और हंगामे के चलते कार्यवाही दो बार शुरू हुई, लेकिन पहली बार सिर्फ 3 मिनट और दूसरी बार करीब 7 मिनट ही चल सकी। इसके बाद लोकसभा को सोमवार, 9 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि राज्यसभा की कार्यवाही चलती रही, जहां अलग-अलग मुद्दों पर तीखी बयानबाजी देखने को मिली। Also Read ‘जनता ने नकार दिया तो कोर्ट आ गए’, सुप्रीम कोर्ट की प्रशांत किशोर को कड़ी फटकार पोस्टर, नारे और प्रदर्शन, विपक्ष हमलावर लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर विरोध जताया। कई सांसद हाथों में पोस्टर लेकर ‘ट्रैप डील’ और ‘नरेंदर- सरेंडर’ जैसे नारे लगाते नजर आए। निलंबित विपक्षी सांसद संसद परिसर के बाहर भी प्रदर्शन करते दिखे। स्पीकर की अपील के बावजूद नारेबाजी नहीं रुकी, जिसके चलते सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी। Also Read – Kamal Death Case: राहुल गांधी का दिल्ली सरकार पर हमला, एक्सईएन-एई सहित तीन अधिकारी निलंबित बिट्टू का राहुल गांधी पर तंज हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का बयान सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, कल सबने राहुल गांधी को बालक कहा। आज प्रधानमंत्री की पाठशाला थी, जिसमें बच्चों को बताया गया कि कामयाब कैसे हुआ जाता है।




