40 करोड़ से बना बीएमसी का मुख्यालय फरवरी के पहले हफ्ते में होगा शिफ्ट

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): भोपाल नगर निगम का नया मुख्यायल आखिरकार तैयार होकर उपयोग में आने लगा है । तुलसी नगर में बनी इस बहुचर्चित बिल्डिंग में शिफ्टिंग का काम तेजी से चल रहा है । फनीचर और फाइलें नए भवन में पहुंच चुकी हैं, सिर्फ इंटरनेट लीज लाइन का काम बाकी है । इसके पूरा होते ही नगर निगम के सभी कार्यालय नए मुख्यालय से संचालित होने लगेंगे । यह वही भवन है, जिसकी लागत 23 करोड़ से बढ़कर करीब 40 करोड़ रुपए तक पहुँच गई और जो निर्धारित समय से करीब दो साल देरी से बनकर तैयार हुआ । अब जब शिफ्टिंग शुरू हो चुकी है, तो सबसे बड़ा सवाल यही है इतनी देरी और खर्च के बाद बिल्डिंग कितनी मजबूत और कितनी सुविधाजनक है? निगम प्रसाशन के मुताबिक, फरवरी के पहले सप्ताह तक सभी विभागों के यहाँ शिफ्ट होने की संभावना है । शिफिटिंग पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री के हाथों भवन के लोकार्पण की भी तैयारी की जा रही है । महापात्र मालती राय का कार्यालय पहली मंजिल पर होगा, जबकि नगर निगम कमिश्नर को शीर्ष तल यानी आठवीं मंजिल पर बैठाया गया है ।