संसद में जल्द लाए जाएंगे नए कृषि कानून: शिवराज

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में किसानों से संवाद करते हुए घोषणा की कि किसानों को कानूनी सुरक्षा देने के लिए जल्द ही संसद में नए कानून ला जाएंगे । उन्होंने स्पष्ट किया कि नगली बीज, खाद और कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों का सर्वागीण विकास और उन्हें बिचौलियों व धोखाधड़ी से बचाना है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को कानूनी सुरक्षा देने के लिए जल्द संसद में नए कृषि कानून लाए जाएंगे । किसान की मेहनत, उसकी फसल और उसके भविष्य से खिलवाड़ अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । नकली बीज, नगली खाद और नकली कीटनाशकों के जरिये किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ केंद्र सरकार निर्णायक, कठोर और दंडात्मक कार्रवाई के रास्ते पर आगे बढ़ेगी । शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का दौरा किया और किसानों से सीधी बात की।