भोपाल (मध्य स्वर्णिम): अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मो. हमीद शाहिद अब्बार के निर्देशन पर पुलिस परिवहन शोध संस्थान (पीटीआर आई) द्वारा मध्यप्रदेश में सडक पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओं एवं दुघर्टनाओं में होने वाली मृत्यू की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से निरीक्षक (चालक) से आरक्षक (चालक) स्तर के अधिकारी/ कर्मचारियों को सुरक्षित वाहन चालन कोर्स के माध्यम से दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित सडक नेटवर्क उपलब्ध कराना, जिसमें पदयात्रियों तथा साइकिल, वाहन चालकों को प्राथमिकता दी गयी हो और भविष्य में सडक दुर्घटनाओं की संख्या एवं सडक दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यू की संख्या में कमी लाने के लक्ष्य को प्राप्त करना है। सडक सुरक्षा को मूलभूत यातायात सेवा में अविभाज्य अंग के रूप में मान्यता देना है। प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ पर उप पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई टी.के. विद्यार्थी द्वारा 4-ई के प्रमुख सूत्रो जैसे एजुकेशन, इंजीनियरिंग, इनफोर्समेंट एवं इमरजेंसी केअर की तथा सडक दुर्घटनाओं की भयावहता को प्रशिक्षणार्थियों के सम्मुख रखा। उनके द्वारा आरक्षक चालक को सडक सुरक्षा के दृष्तिकोण से विभाग की बैकबोन के रूप में उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। इस दौरान पीटीआरआई के सहायक पुलिस महानिरीक्षक अभजीत कुमार रंजन, राजेश मिश्रा, विक्रम रघुवंशी, उप हिमाशुं कार्तिकेय तथा अन्य प्रशिक्षण टीम के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस सत्र में सुरक्षित वाहन चालन को दृष्टिगत रखते हुए कोर्स के प्रथम दिन वाहन से सम्बन्धी जानकारियों में एडवां टेक्नोलॉजी एण्ड सिस्टम ऑफ व्हीकल के सम्बन्ध में विशेषज्ञ व्याख्याता पुलिस आईटीआई लोकेश कुमार राठौर द्वारा जानकारी प्रदाय की गयी। उप निरीक्षक, सेवानिवृत्त राशीद खान आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा भी वाहन चालन सुरक्षा एवं उससे सम्बन्धी सावधानियों की बारीकियाँ बताई और व्याख्यान के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किये गए प्रश्नों का तथ्यात्मक उत्तर देकर संतोष किया गया।




