गुना (मध्य स्वर्णिम): जिले के शासकीय कोषालय से जुड़े करोड़ों रुपये के स्टाम्प घोटाले ने प्रशासिनक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। जिला कलेक्टर के सख़्त रुख के बाद थाना केंट में कोषालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 (खंजाची) केशव वर्मा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। यह मामला शासकीय स्टाम्पों में की गई गंभीर वित्तीय हेराफेरी से जुड़ा हुआ है। इस पूरे प्रकरण का खुलासा दिसंबर 2025 में उस समय हुआ, जब ग्वालियर से आए संयुक्त संचालक, कोप एवं लेखा की टीम ने जिला कोषालय का नियमित निरीक्षण किया। जांच के दौरान IFMIS डिजिटल रिकॉर्ड और भौतिक रूप से उपलब्ध स्टाम्प स्टॉक का मिलान किया गया। इसमें प्रारंभिक तौर पर 3 करोड़ 74 लाख रुपये से अधिक का अंतर पाया गया। बाद में कुछ चालालों की प्रविविधा मिलने पर यह अंतर घटकर 2 करोड़ 70 लाख 25 हजार 310 रुपये रह गया, लेकिन संबंधित कर्मचारी इस राशि का संतोषजनक हिसाव प्रस्तुत नहीं कर सका। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी राकेश कुमार द्वारा थाना केंट में दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी खूंजाची ने वर्ष 2018 से 2025 के बीच मध्य प्रदेश कोपालय संहिता 2020 के नियमों की अनदेखी करते हुए कार्य किया। जांच में सामने आया कि बिना सक्षम अनुमति, बिना कंप्यूटर प्रविष्टि और बिना किसी पावतो के ही स्टाम्प वेंडरों को बड़ी मात्रा में शासकीय स्टाम्प जारी किए गए. प्रकरण का सबसे गंभीर पहलू यह रहा कि आरोपी द्वारा कोषालय में लाग् ‘डबल ब्लॉक सिस्टम’ की सुरक्षा व्यवस्था का उल्लंघन किया गया।




