14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, उमेश जोगा बने परिवहन आयुक्त, संजय कुमार भोपाल कमिश्नर

0

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। भोपाल पुलिस को नया पुलिस कमिश्नर भी मिल गया है जबकि मौजूदा भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण मिश्र को आईजी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो बनाया गया है। वहीं आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार जो पुलिस मुख्यालय भोपाल में विशेष पुलिस महानिदेशक थे, उन्हें अब विशेष पुलिस महानिदेशक सीआईडी भोपाल बना दिया गया है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से कार्य मुक्त हुए अनंत कुमार सिंह को भोपाल के विशेष पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस अधिकारी केपी वेंकटेश्वर राव को पुलिस मुख्यालय भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है, जबकि उमेश जोगा को ग्वालियर का परिवहन आयुक्त बनाया गया है। उमेश जोगा अभी उज्जैन जोन के पुलिस महानिदेशक थे।आईपीएस अधिकारी श्रीनिवास वर्मा को नारकोटिक्स का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं आईपीएस अधिकारी विवेक शर्मा को पीटीआरआई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी मिली है।आईपीएस अधिकारी अनुराग यादव को खेल एवं युवक कल्याण का संचालक बनाया गया है जबकि राकेश गुप्ता को उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी मिली है। आईपीएस अधिकारी अभय सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (योजना) नियुक्त किया गया है जबकि हरिनारायण मिश्र को क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।आईपीएस अधिकारी संजय तिवारी को भोपाल देहात जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं अधिकारी राजेश एन को शहडोल जोन का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारी ललित शाक्यवार को बालाघाट जोन का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। इन सभी आईपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई नियुक्ति पर जाने का आदेश दिया गया है।