इन्दौर: भागीरथपुरा में इन्दौर नगर निगम द्वारा सप्लाई पानी से एक और मौत के बाद आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है। यहां आज सुबह एक महिला लक्ष्मी रजक जैन की इलाज के दौरान मौत हो गई । लक्ष्मी रजक के पहले कल सुबह क्षेत्र ही नहीं शहर और प्रदेश के जाने-माने पहलवान खूबचंद पिता गनूदास उम्प्र पचहत्तर साल की मौत हो गई थी उनके पहले रविवार को 75 वर्षीय सेवानि.वृत शिक्षक और कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष राजाराम बोरासी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था वहीं शुक्रवार को 63 साल के बद्री प्रसाद ने दम तोड़ा था। उन्हें 4 जनवरी को उल्टी-दस्त के कारण एमवाय अस्पताल में एडमिट किया था। वहां चार दिन रहने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। 17 जनवरी को हालत खराब होने पर अरविंदो अस्पताल ले गए। शुक्रवार दोपहर को उनकी मौत हो गई थी वही गुरुवार रात को विद्या बाई उम्प्र बयासी साल की अरविंदो अस्पताल में मौत हो गई थी।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




