शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी थमने के बाद भी दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और राज्य के अधिकांश पर्वतीय इलाकों में सामान्य जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त बना हुआ है। बर्फबारी के कारण जहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, वहीं बिजली और पेयजल आपूर्ति भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार शाम तक प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा एक हज़ार से ज्यादा सड़कें बंद रहीं।




