विधायक से रंगदारी मांगने वालों पर शिकंजा, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गठित की टीमें

0

धार (मध्य स्वर्णिम): धरमपुरी विधानसभा से भाजपा विधायक कालुसिंह ठाकुर से दो करोड़ रुपये मांगने वाले दंपति पर पुलिस ने एक और प्रकरण दर्ज किया है। महज 15 घंटे के भीतर ही आरोपी दीपिका ठाकुर और कासिम खान के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई पुलिस ने की है। इधर घटना के बाद से ही खान दंपती फरार है। उनकी तलाश को लेकर पुलिस ने ग्राम गवलियावाड़ी में दबिश भी दी थी। उनकी गिरफ्तारी को लेकर अब दो टीमें गठित की गई हैं। दरअसल विधायक कालुसिंह ठाकुर को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। विधायक ठाकुर को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी मिली, जिसके एवज में दो करोड़ रुपये मांगे गए। विधायक ने इस बात की शिकायत कलेक्टर से लेकर एसपी को की, किंतु कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराज और परेशान विधायक ठाकुर ने बुधवार दोपहर के समय पत्र परिषद आयोजित कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की थी। हालांकि इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आया और देर शाम धामनोद पुलिस ने बबिता पति व महेश पाटीदार की रिपोर्ट पर आरोपी महिला दीपिका और सहयोगी कथित पति कासिफ खान पर ब्लैकमेलिंग और धमकाने को लेकर प्रकरण दर्ज किया। परिजन ललिता के अनुसार मेरी बहन दीपिका ने वर्ष 2019 में मुस्लिम लड़के जिसका नाम कासिफ अली बताया था, उससे शादी कर ली थी।