भाजपा को मिला नवीन “नितिन” राष्ट्रीय अध्यक्ष

0


खास खबर (मध्य स्वर्णिम): ऋषिकांत सिंह (रजत) परिहार (मो. 9425002527)
नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए के लक्ष्मण ने बताया कि नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन के पक्ष में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 37 सेट नॉमिनेशन पेपर दाखिल किए गए। बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन की उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नितिन नबीन निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की संवैधानिक और पारदर्शी प्रक्रिया पूर्ण हुई। 36 में से 30 राज्यों में संगठनात्मक चुनावों के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार नामांकन, जांच और वापसी सम्पन्न हुई। भाजपा संगठन पर्व के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण की ओर से जारी बयान में कहा गया है, नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत सभी नामांकन पत्र निर्धारित प्रारूप के अनुसार तथा वैध पाए गए। नामांकन वापसी की अवधि पूर्ण होने के पश्चात, भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के रूप में यह घोषणा करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु केवल एक ही नाम, अर्थात नितिन नवीन का नाम प्रस्तावित हुआ है। इसके बाद यह तय हो गया है कि नितिन नबीन ही भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपना समर्थन पत्र सौंपा। रिपोर्ट्स के मुताबिक नबीन के नामांकन का समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अलावा धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू जैसे वरिष्ठ पार्टी नेता भी नबीन के नामांकन के समय मौजूद रहे। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और अन्य राज्य नेताओं ने भी नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक सेट जमा किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, नायब सिंह सैनी और प्रमोद सावंत भी उपस्थित रहे। बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, झारखंड और अन्य राज्ओं के नेताओं ने भी नबीन के समर्थन में नामांकन पत्र जमा किए।

मोहन-हेमंत की हिट जोड़ी भी उपस्थित:
नितिन नबीन के रूप में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में हो रहे एतिहासिक पीडी परिवर्तन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी टीम एमपी की तरफ से समर्थन का नॉमिनेशन सेट दाखिल किया। दरअसल, मध्य स्वर्णिम ने पहले भी लिखा था। नितिन नबीन और हेमंत खंडेलवाल दोनों ही राजनीती में एक्सीडेंटल आए। दोनों के ही पिता राजनीती को समाजसेवा के रूप में स्वीकार करते हुए आगे बढ़े। अकस्मात अपने अभिभावकों के देहावसान के बाद, अभिभावक बनी भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव लड़ने का आदेश दिया। दोनों ही पार्टी की आज्ञा को शिरोधार्य करते हुए कर्मक्षेत्र में जब रो प्रवेश किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। नबीन पांच बार विधानसभा का चुनाव जीतकर नेतृत्व की आँखों के तारे बन गए। इधर लोकसभा चुनाव प्रभारी के रूप में प्रदेश की 29 में से 29 लोकसभा जीतने का रिकॉर्ड बना हेमंत खंडेलवाल ने भी अपनी संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया। फलस्वरूप मध्यप्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। आज जब नितिन नबीन के निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया हो रही थी तो, हेमंत खंडेलवाल की आँखों में खुशी के आंसू स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। इस प्रतिनिधि से उन्होंने कहा- ये भाजपा ही है जो अपने हर कार्यकर्ता का मन, वचन और कर्म से सम्मान करती है। नितिन नबीन जी को अध्यक्ष बनाकर पाटर्टी ने एहसास करा दिया है कि पाटी मां है जो अपने सभी बच्चों के क्षमताओं का समय समय पर राष्ट्रहित में योगदान कराती है।

आज होगा शपथ ग्रहण:
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय है। वे आज सुबह 11.30 बजे औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे।

नबीन को मोदी-शाह का भरोसा:
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नबीन के पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने की संभावना है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी नेतृत्व इस पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे है। बता दें कि बिहार से पांच बार के विधायक रहे 45 वर्षीय नबीन को दिसंबर, 2025 में पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।