जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में 7, जवान घायल, 3 एयरलिफ्ट किए गए

0

श्रीनगर (मध्य स्वर्णिम): जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार दोपहर को आतंकी मुठभेड़ में सेना के 7 जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक 3 जवानों को एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना किश्तवाड़ के ऊपरी जंगली इलाके सोनार की है। यहां सेना की व्हाइट नाइट कोर का आतंकियों के खिलाफ ‘ ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी है। इसी दौरान आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से फायरिंग की गई। 2-3 से आतंकियों को जवानों ने घेरा था। तभी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। अधिकारियों ने कहा है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों की तलाश अभी भी जारी है। इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है।