इंदौर (मध्य स्वर्णिम): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर आएंगे। वे भागीरथपुरा जाकर मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे मनरेगा योजना का नाम बदले जाने को लेकर गांधी प्रतिमा पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। राहुल गांधी गांधी प्रतिमा पर मौन उपवास करेंगे। राहुल गांधी सुबह इंदौर आएंगे और दोपहर तक इंदौर में रहेंगे। उनके आगमन से पहले इंदौर में सुरक्षा दस्ता की टीम भी आ गई। राहुल गांधी के भागीरथपुरा बस्ती में एक घंटे तक रूकने का कार्यक्रम है। राहुल गांधी सुबह 9-30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से उड़ान भरेंगे। वे सुबह 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11-15 बजे इंदौर एयरपोर्ट से रवाना होकर 11-45 बजे बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचेंगे। वे 12-15 बजे तक अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12-45 बजे भागीरथपुरा पहुंचेंगे। वे करीब एक घंटे भागीरथपुरा बस्ती में रुकेंगे और दूषित पानी से मृत लोगों के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे बस्ती से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम चार बजे वे दिल्ली पहुंचेंगे। राहुल गांधी ने इंदौर में प्रदेश भर के कांग्रेस पार्षद व जनप्रतिनिधियों की बैठक भी रखी थी, लेकिन उसकी अनुमति प्रशासन की तरफ से नहीं मिली। इस कारण मिटिंग कांग्रेस ने टाल दी। राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर उनके कार्यालय से टीम के प्रतिनिधि इंदौर पहुंचे और बस्ती का जायजा लिया।




