मैं अपनी राज्यसभा की सीट खाली कर रहा हूं: दिग्विजय

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ी घोषणा की है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह अपनी राज्यसभा की सीट खाली कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह तीसरी बार राज्यसभा में नहीं जाएंगे। दिग्विजय सिंह की जगह कांग्रेस इस नेता को राज्यसभा में भेजिए इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मेरे हाथ में नहीं है। भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह राज्यसभा की अपनी सीट खाली कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है। दिग्विजय सिंह की घोषणा के बाद मना जा रहा है कि कांग्रेस किसी बडे चेहरे को राज्यसभा भेज सकती है। दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कई फैसले व्यक्तिगत नियंत्रण में नहीं होते, लेकिन अपनी भूमिका को लेकर वह इतना जरूर कह सकते हैं कि वह राज्यसभा की सीट छोड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दिग्विजय सिंह राज्यसभा की सीट खाली कर मध्य प्रदेश पर फोकस करना चाहते हैं। सूत्रों का दावा है कि हाल ही में दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में एक प्रजेंटेशन दिया है जिसमें उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी कैसे हो सकती है। इसके लिए दिग्विजय सिंह ने बड़ी सभाएं करने की जगह पद यात्राएं और छोटी-छोटी सभा कर पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव 2028 में होने हैं।