पावर जनरेटिंग कंपनी के 44 संयंत्र सहायकों ने पावर हाउस के ऑपरेशन और मेंटेनेंस की बारीकियां सीखी

0

जबलपुर: मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) के नवनियुक्त 44 संयंत्र सहायकों को राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) द्वारा चार सप्ताह का ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयंत्र सहायकों को पावर जनरेटिंग कम्पनी के विभिन्न पावर हाउस के प्रशिक्षण कक्षों में एनपीटीआई द्वारा थर्मल व हाइड्रो पावर प्लांट के ऑपरेशन व मेंटेनेंस का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर एनपीटीआई फरीदाबाद की डायरेक्टर डॉ. एस. वत्सला ने कहा कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह व डायरेक्टर टेक्निकल सुबोध निगम के मार्गदर्शन में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के नियमानुसार संयंत्र सहायकों के प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम तैयार किया गया। प्रशिक्षण समन्वयक व एनपीटीआई के उपनिदेशक डॉ. महेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण में संयंत्र सहायकों ने पावर हाउस के ऑपरेशनव मेंटेनेंस की बारीकियों के साथ संयंत्रों जैसे मोटर, पम्प, फैन, बायलर, टरबाइन, बेयरिंग, बेल्ट, केबल, जनरेटर, एक्साइटर आदि की मरम्मत, सुधार व समस्या निवारण में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का पावर जनरेटिंग कंपनी की ओर से समन्वय कार्मिक अधिकारी वर्तिका गुरबानी ने किया। एनपीटीआई के डायरेक्टर जनरल हेमंत जैन व प्राचार्य डॉ. इंदु माहेश्वरी ने संयंत्र सहायकों के प्रशिक्षण हेतु एनपीअीआई को चयनित करने के लिए मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन दिवस पर मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अधीक्षण अभियंता प्रशिक्षण डॉ. अशोक तिवारी ने कंपनी का परिचय दिया और पावर हाउस में संयंत्र सहायकों की भूमिका व जिम्मेदारी के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एनपीटीआई की सहायक निदेशक ऋतु वर्मा ने किया। पावर जनरेटिंग कंपनी की महाप्रबंधक प्रशिक्षण खुशबू शर्मा ने एनपीटीआई के अधिकारियों व प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।