कार्यालय में कार्य करने पर लगता है अपने घर में बैठकर कार्य कर रहे : विजयवर्गीय

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रतिमा बागरी ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन जन समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के के लिए भेजा गया है। कार्यकर्ताओं से संवाद एवं समन्वय के बाद मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठकर कार्य करने पर ऐसा लगता है अपने घर में बैठकर कार्य कर रहे। मप्र की भाजपा सरकार और संगठन गरीबों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रदेश शासन की मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि भाजापा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं से संवाद कर जन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के मूल मंत्र को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। हमारी सरकार गरीबों के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाएं बनाती है। भाजपा संगठन और कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने के लिए कार्य करते हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद व समन्वय की इस व्यवस्था के बहुत अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इस व्यवस्था से यह भी पता लग सकेगा कि किस पात्र व्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं प्राप्त हो रहा। इस तरह के जो मामले सामने आ रहे हैं, उनका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से संवाद कर प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। सरकार के कार्यालय और पार्टी कार्यालय में बैठने का अलग ही अनुभव होता है।