नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज एवं नई दिल्ली से भाजपा सांसद/ दिल्ली भाजपा की प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। वह पूर्व में मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके थे। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और दिवंगत नेता सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल के आकस्मिक निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इसकी जानकारी बांसुरी स्वराज जी ने एक्स पर दी है। जिसमें कहा गया है कि पिता स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा, आप पुन: मां सुषमा स्वराज के करीब पहुंच गए। बता दें स्वराज कौशल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के पति थे। दिल्ली स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. वह राज्यसभा के सांसद भी रहे थे। उनका जन्म हिमाचल प्रदेश के सोलन में 12 जुलाई 1952 में हुआ था।




