हाड़ कंपाने वाली ठंड से ठिठुरता प्रदेश

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर की शुरुआत से ही सर्दी अपने चरम पर है। इंदौर और भोपाल सहित कई शहरों में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की है। इंदौर में 25 साल बाद इतनी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि भोपाल में लगातार सात रातों से न्यूनतम पारा 9 डिग्री से नीचे बना हुआ है। जबलपुर में भी रात का तापमान तेजी से फिसला है। गुरुवार- शुक्रवार की रात शिवपुरी सबसे ज्यादा सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं राजधानी भोपाल और इंदौर में पारा मामूली बढ़ने के बावजूद 10 डिग्री के नीचे ही बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और इंदौर में 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले एक हफ्ते से लगातार गिरावट के कारण दोनों शहरों में ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। जबलपुर में तापमान 9.4 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री और उज्जैन में 11.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। नौगांव (छतरपुर) और राजगढ़ में 8.2 डिग्री, उमरिया में 8.6 डिग्री, रीवा में 8.8 डिग्री, जबकि छिंदवाड़ा और बालाघाट के मलाजखंड में पारा 9.5 डिग्री तक रहा। मंडला में 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।