भारत ने आठ साल बाद जीता एशिया कप

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया कप का खिताब जीता। भारत ने चौथी बार एशिया कप ट्रॉफी जीती है। महाद्वीपीय टूर्नामेंट जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। राजगीर में खेले गए फाइनल में भारत की ओर से सुखजीत, दिलप्रीत और अमित ने गोल किए। भारत ने एशिया कप में दमदार प्रदर्शन किया। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्रुप स्टेज में चीन को 4-3 से, जापान को 3-2 से और कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदा था। इसके बाद सुपर-4 में भी टीम का दबदबा कायम रहा। पहला मुकाबला कोरिया से 2-2 से ड्रॉ रहा। दूसरे मुकाबले में टीम ने मलेशिया को 4-1 से धोया। अंतिम सपर-4 मुकाबले में भारत ने चीन को 7-0 से धोया। वहीं फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सुखजीत सिंह ने 30वें सेकंड में भारत के लिए पहला गोल किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने गोल दागा। 45वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने फिर गोल किया। अमित ने 50वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त को मजबूत किया। 51वें मिनट में कोरिया ने मैच का पहला गोल किया। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में चीन को 7-0 से हराया, जबकि कोरिया ने मलेशिया को 4-3 से धूल चटाई। भारतीय टीम का एशिया कप में प्रदर्शन शानदार रहा। टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया है। भारत ने जारी टूर्नामेंट में सात मैच खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की। कोरिया के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा था। एशिया कप 2025 में तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में मलेशिया ने चीन को 4-1 से हराया। पहले क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। भारत ने पहले मिनट में ही बढ़त बना ली है। सुखजीत सिंह ने मैच के 30वें सेकंड में ही गोल दागा।