प्रधान के इस्तीफे पर आज रहेगा इंतजार, सीजेपी ने सरकार से बातचीत के बाद किया दावा

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ बैठक की। बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच हुई इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। यह बैठक विठ्ठल पटेल हाउस में हुई। सीजेपी की ओर से सौरव दास और आशुतोष रांका ने सरकार के साथ बातचीत के लिए सहमति सरकार ने उनकी दो सशर्त जताई। बताया जा रहा है कि मांगें स्वीकार कर ली हैं। इनमें शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई ना करने और हालिया परीक्षा अनियमितताओं से प्रभावित छात्रों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देने का आश्वासन शामिल है। हालांकि, सीजेपी अपनी मुख्य मांग पर अब भी कायम है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उसकी प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है और इस पर उसका रुख नहीं बदला है। सरकार से बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर सरकार ने कल दोपहर तक समय मांगा है। हमें उम्मीद है कि सरकार जल्द का ही उन्हें पद से हटा देगी।

जेपी नड्डा का बयान:
कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं से बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, बैठक करीब दो घंटे तक चली। उन्होंने हमारे सामने तीन प्रमुख मांगें और परीक्षा प्रणाली में सुधार से जुड़े पांच और सरकार के भीतर हुई चर्चा की जानकारी देंगे। सुझाव रखे। हमने उन्हें बताया है कि हम कल दोपहर फिर उनसे मुलाकात करेंगे