200 करोड़ के कथित घोटाले की पड़ताल, एलएनसीटी ग्रुप पर ईडी की कार्रवाई…

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): शैक्षणिक ग्रुप एलएनसीटी से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई तेज कर दी है। ईओडब्ल्यूए के एफआईआर दर्ज करने के बाद ईडी ने मामले मे जांच शुरू की है। ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर जांच शुरू की है। बता दें छात्रों की फीस, स्कॉलरशिप और शिक्षा लोन को निजी कंपनियों को डायवर्ट कर हेराफेरी करने का आरोप है। ईडी ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज प्रकरण के बाद मामले को अपने जांच के दायरे में लिया है। आरोप है कि संस्थान ने छात्रों से बस फीस, स्कॉलरशिप वसूला और शिक्षा लोन भी लिया, लेकिन इस राशि का उपयोग शिक्षण संस्थान में लाने के बजाए ग्रुप के संचालक परिवार की निजी कंपनियों में उपयोग किया गया। 200 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का अनुमान लगाया गया है । इस मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया था। अब उसी के आधार पर ईडी ने अक्टूबर 2025 में धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। यह पूरा मामला ग्रुप के प्रदेश समेत देश के दूसरे राज्यो में स्थित संस्थानों से भी जुड़ा है। बताया जा रहा है कि उन जगहों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।