सिंहस्थ में एआई बताएगा कब आएगा आंधी-तूफान

0

उज्जैन (मध्य स्वर्णिम): सिंहस्थ महापर्व वर्ष 2028 की तैयारियां जोरो पर हैं। वर्ष 2016 सिंहस्थ के दौरान आए भीषण आंधी तूफान और प्राकृतिक आपदा की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल फिरोजिया ने मौसम पूर्वानुमान व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग उठाई है। सांसद अनिल फिरोजिया ने चर्चा में कहा कि मैंने मौसम विभाग दिल्ली मुख्यालय को एक लेटर लिखा है । अनिल फिरोजिया ने लिखा कि सभी के संज्ञान में है कि, पिछली बार सिंहस्थ महापर्व वर्ष 2016 के दौरान उज्जैन में प्राकृतिक आपदा आई थी और कई टिन शेड पेड़ धराशाई हो गए थे । लोग घायल भी हुए थे, जिससे प्रशासन और श्रद्धालु दोनों के लिए गंभीर चुनौती खड़ी हो गई थी। आने वाला समय 2028 में सिंहस्थ का है, और हम चाहते हैं कि उस वक्त ऐसी परिस्थितियां नहीं बने। सांसद ने कहा कि सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए विभाग को पत्र लिखते हुए संज्ञान में लाया कि, उज्जैन में अत्याधुनिक मौसम पूर्वानुमान उपकरण की अभी कोई ठोस व्यवस्था नहीं है । आधुनिक यंत्र लगाए जाएं ताकि पूर्वानुमान लग जाए मौसम की क्या स्थिति रहेगी ।