भोपाल (मध्य स्वर्णिम): महंगाई का एक और वार… घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमत में 29 रु. प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। पिछले 3 महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। सरकारी तेल कंपनियां वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की ऊंची कीमतों से जूझ रही हैं। सूत्रों के अनुसार भोपाल में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 918.50 रुपए से बढक़र 947.50 रुपए हो जाएगी। यह बढ़ोतरी 7 मार्च को 60 रु. की वृद्धि के बाद हुई है । इस तरह 3 माह में घरेलू सिलेंडर 89 रु. महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बावजूद तेल कंपनियों के घाटे की भरपाई नहीं हो पाई है। मई के मध्य से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कुल मिलाकर 7.50 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की दरों में करीब 6 रु. प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है । कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है। करीब तीन महीने में दूसरी बार घरेलू गैस महंगी हुई है। इससे पहले 7 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रूपए बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 110 रुपए महंगा हो गया है। जानकारी के अनुसार, तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं ।
कंपनियों को प्रति सिलेंडर 703 नुकसान का दावा:
सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू सिलेंडर पर करीब 703 रूपए का नुकसान हो रहा था। दाम बढऩे से बावजूद सिर्फ आंशिक भरपाई होगी। 2026 से पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 रूपए का इजाफा किया था। 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 31 रूपए तक बढ़ाए गए थे। 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 11 रूपए का इजाफा किया गया था, जिससे इसकी कीमत 821.50 रूपए हो गई।




