भोपाल (मध्य स्वर्णिम): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जून के तीसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश दौरा हो सकता है । वे प्रदेश के कुछ जिलों के आयोजनों में शामिल होंगी। 18 जून को वे खंडवा आएंगी और ओंकारेश्वर जाकर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करेंगी और वहां पूजा भी करेंगी। इसके अलावा वे अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। उनकी यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं । इसके अलावा वे बैतूल में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के कार्यक्रम में भाग लेंगी। यह कार्यक्रम लाल बहादुर स्टेडियम में होगा । पुलिस ग्राउंड में हेलिपेड बनाया गया है। संस्था द्वारा आदिवासी विकास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है । राष्ट्रपति का ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से आध्यात्मिक जुड़ाव है और वे अक्सर इस संस्थान के आयोजनों में भाग लेती हैं। 21 जून को वे जबलपुर में योग दिवस के कार्यक्रम में भी भाग ले सकती हैं। योग दिवस को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं । इस आयोजन में स्कूली बच्चे शामिल होंगे। स्कूलों में भी योग दिवस के मद्देनजर अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।




