राजधानी में प्री-मानसून ने दी दमदार दस्तक

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): गुरुवार शाम को राजधानी भोपाल में मौसम ने अचानक करवट ली। शहर में करीब 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली और उसके बाद तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। इस अचानक आए मौसम के बदलाव से जहां पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली, वहीं तेज हवाओं के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ।तेज आंधी का सबसे ज्यादा असर शहर के हरित क्षेत्र और यातायात पर देखने को मिला। भोपाल के 200 से अधिक स्थानों पर भारी पेड़ या उनकी बड़ी टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं।