मेरे और बहू के बीच में कोई विवाद नहीं था: गिरिबाला

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा दहेज मृत्यु प्रकरण में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और उनके पति अधिवक्ता समर्थ सिंह को भोपाल जिला अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेज दिया है। दोनों को अब 16 जून तक जेल में रहना होगा। सीबीआई ने दहेज हत्या, दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों में दोनों को गिरफ्तार कर पांच दिन की रिमांड पर लिया था।

कोर्ट में बोलीं गिरिबाला ?
अदालत में गिरिबाला सिंह ने स्वयं अपनी पैरवी करते हुए कहा कि उनके और ट्विशा शर्मा के बीच सामान्य संबंध थे और कभी कोई विवाद नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि ट्विशा की मौत आत्महत्या का मामला है तथा उन्होंने कभी उसके साथ मारपीट नहीं की। गिरिबाला ने यह भी कहा कि घर के सीसीटीवी फुटेज बाहर कैसे पहुंचे, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि ट्विशा पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने जबलपुर हाईकोर्ट में उनके बेटे समर्थ सिंह के साथ मारपीट की थी। इस आरोप के बाद अदालत कक्ष का माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।